विवेकानंद महाविद्यालय नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है : प्राचार्य पिंकी मौर्या

 

विवेकानंद महाविद्यालय नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है : प्राचार्य पिंकी मौर्या 

         



           केंद्रीय राज्यमंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा मुख्य अतिथि 



दिल्ली विश्वविद्यालय से संबंध विवेकानंद महाविद्यालय ने अपना 55 वा  वार्षिक दिवस समारोह मनाया। इस  अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा  मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित रहे।अन्य गणमान्य अतिथियों में शाहदरा  विधायक  संजय गोयल और शाहदरा जिला के डीसीपी श्री प्रशांत गौतम  उपस्थित रहे। 

              



मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर पिंकी मौर्या, गवर्निंग बॉडी की चेयरपर्सन प्रो.नीरा अग्निमित्रा तथा बीजेपी के शाहदरा जिलाध्यक्ष श्री दीपक गाबा के साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलगीत गायन द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। महाविद्यालय की समिति 'नृत्यम' द्वारा भरतनाट्यम और कत्थक के माध्यम से शिव तांडव प्रस्तुत किया गया। प्राचार्या प्रो.पिंकी मौर्या ने संजय गोयल और  हर्ष मल्होत्रा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने खुद मुझसे कहा कि वे जहाँ जरूरत है वहाँ कॉलेज की मदद करना चाहते हैं। 


               




प्राचार्या ने बीते वर्ष में कॉलेज द्वारा अर्जित अकादमिक और अन्य गतिविधियों में प्राप्त उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। श्री संजय गोयल जी ने कहा कि जब एक पुरुष शिक्षित होता है तो सिर्फ़ वही शिक्षित होता है। पर जब एक लड़की शिक्षित होती है तो पूरा समाज शिक्षित होता है।2047 तक दिल्ली को अगर विकसित करने की परिकल्पना पूरी करनी है तो लड़कियों की शिक्षा का एक अहम रोल होगा।श्री हर्ष मल्होत्रा जी ने कहा कि भारत आज 5 वीं बड़ी अर्थव्यवस्था जो बना है वह कुछ वर्ष पहले नहीं था। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री द्वारा लड़कियों को सशक्त किए जाने वाली योजनाओं का ज़िक्र करते हुए बताया कि अब बच्चियां 10वी और 12वीं में ही इंटर्न होने का मौका पा सकती हैं।इस दौरान उन्हें 5 हज़ार का मानदेय और एकमुश्त 6 हज़ार रुपये भी मिल सकते हैं।दोनों अथितियों ने ऑडिटोरियम की मरम्मत का भी भरोसा दिलाया। कॉलेज की पत्रिका 'ईशा' के नए अंक का भी अनावरण किया गया।इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों के लिए छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रो. नीरा अग्निमित्रा ने कहा कि उन्हें कुछ समय क्लास से बाहर मोबाइल रखकर आपस में मिलना चाहिए।उन्होंने अपने अधिकारों के प्रति सजग रहते हुए अपने कर्म के प्रति ईमानदार होने पर जोड़ दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post