रेखा गुप्ता के सीएम बनने से डीयू के विद्यार्थियों को मिलेगी प्रेरणा: कुलपति प्रो. योगेश सिंह

 रेखा गुप्ता के सीएम बनने से डीयू के विद्यार्थियों को मिलेगी प्रेरणा: कुलपति प्रो. योगेश सिंह 


                         


               

नई दिल्ली, 20 फरवरी। 

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने डीयू की पूर्व छात्रा रेखा गुप्ता के दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए गर्व और सम्मान की बात है कि दौलत राम कॉलेज की पूर्व छात्रा श्रीमती रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी हैं। 

                 

           

        रेखा गुप्ता, डूसू अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण समारोह 

उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इससे प्रेरणा मिलेगी कि अगर हमारे पूर्व के विद्यार्थी ऐसा कर सकते हैं तो हम भी कर सकते हैं। उनका जीवन बहुत लोगों की जिंदगी को बदलेगा। कुलपति ने रेखा गुप्ता को दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह दिल्ली के लिए अच्छा करेंगी और दिल्ली को आगे बढ़ाने में उनका भरपूर योगदान होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post