*श्री काशी विद्वत परिषद, दिल्ली प्रांत 9 सितंबर को करेगा एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन*



*श्री काशी विद्वत परिषद, दिल्ली प्रांत 9 सितंबर को करेगा एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन* 

                       


श्री काशी विद्वत परिषद,दिल्ली प्रांत, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) लक्ष्मीबाई महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय में “ राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं भारतीय विद्याओं का पुनर्जागरण @2047” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन दिनांक 09 सितंबर, 2026 (बुधवार), प्रातः 9:30 बजे से कर रहा है।

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि माननीय डॉ. दिनेश शर्मा जी,उपराज्यपाल, अंडमान निकोबर ,एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री,उत्तर प्रदेश होंगे। कार्यक्रम में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं प्रतिष्ठित संस्थानों के कुलपति, विद्वान, विषय-विशेषज्ञ एवं गणमान्य अतिथि सहभागिता करेंगे। इस आयोजन में श्री काशी विद्वत परिषद, दिल्ली प्रांत सभी को सादर आमंत्रित करता है।


डॉ.सुनील कुमार मिश्र (संगोष्ठी संयोजक) सहायक प्रोफेसर समाजशास्त्र विभाग लक्ष्मीबाई कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय।8318695496

 मीडिया प्रभारी डॉ. नीरज कुमार मिश्र(  99683 23683)

Post a Comment

Previous Post Next Post