हंसराज कॉलेज में बोधिसत्व अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान 2026 आयोजित, देश विदेश के पत्रकार सम्मानित
नई दिल्ली: सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंडिया चैप्टर और संत शेर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा बोधिसत्व अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मन 2026 आयोजित किया गाया। देश और दुनियां के पत्रकार और अकादमिक जगत के लोग सम्मानित किए गए।
दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंडिया चैप्टर और शेर सिंह ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से दिल्ली अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सार्क जर्नलिस्ट फोरम श्रीलंका, इंडिया,नेपाल, भारत और बांग्लादेश के कई पत्रकार मौजूद रहें. इस दौरान श्रीलंका के शिक्षक भी उपस्थित रहें.
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई ।यह सम्मान उन पत्रकारों को दिया गया जिन्होंने लोकतंत्र, मानवाधिकार और प्रेस और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में योगदान दिया ।सम्मानित होने वालों में सार्क जर्नलिस्ट्स फोरम जनरल सेक्रेटरी मो. अब्दुर रहमान (बांग्लादेश), नूर नबी,श्रीलंका के राहुल सामंत प्रगीत जनक रुपसेना, यू.एस.पी.भंडारा, नेपाल के दीपेंद्र प्रजापति, रूद्र सुबेदी, अभिलाष कुमार गुप्ता, अजमत अली, मोहम्मद सद्दाब, सैलेश कुमार साहु,राजकुमार कलवार और भारत की पूजा मोहन पांडेय, मनोज कुमार कैन, बलवान सिंह गौतम, सोमवीर कैन, हरि प्रजापति, आदि प्रमुख रहे।
सार्क जर्नलिस्ट फोरम के अध्यक्ष राजू लामा, संत शेर सिंह ट्रस्ट के अध्यक्ष हंसराज सुमन, प्रो के पी सिंह ने सभी को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।.सार्क जर्नलिस्ट्स फोरम के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट लामा ने कहा कि ऐसा सम्मान पत्रकारों को ऊर्जा देगा। शेर सिंह ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. हंसराज सुमन ने कहा कि उनका संगठन आने वाले दिनों में भी दक्षिण एशिया के सम्मान में और बड़ा अयोजन करेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ लवकुश कालिंदी कॉलेज ने किया।
सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंडिया चैप्टर के अध्यक्ष सुधांशु अनिरुद्ध और हंसराज सुमन ने ने हंसराज कॉलेज की प्राचार्या को इस संयुक्त आयोजन के धन्यवाद दिया।



