श्रीलंका की सार्क कॉलेब्रेशन फाउंडेशन और सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंडिया चैप्टर द्वारा साउथ एशियन हीरो अवॉर्ड 2026 आयोजित
देश विदेश के पत्रकार और अकादमिक जगत के लोग सम्मानित
नई दिल्ली : श्रीलंका की सार्क कॉलेब्रशन फाउंडेशन और सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंडिया चैप्टर द्वारा संयुक्त रूप से दिल्ली स्थित क्राउन प्लाजा होटल मे साउथ एशियन हीरो अवॉर्ड का आयोजन किया गया. अवार्ड समारोह दक्षिणी एशियाई देशों मे पत्रकारिता और अकादमिक जगत से जुड़े लोगों के साथ व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया गया. इस अवसर पर सार्क जर्नलिस्ट फोरम श्रीलंका, इंडिया,नेपाल, भारत और बांग्लादेश के कई पत्रकार मौजूद रहें. इस दौरान श्रीलंका के कई गणमान्य बिजनेस मैंन भी उपस्थित रहें.
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती बंदना से हुई और भारत की जानी मानी नर्तकी ज्योति सिंह ने इस अवसर पर अपनी प्रस्तुति दी. फाउंडेशन और सार्क जर्नलिस्ट फोरम द्वारा उन्हें एक्सीलेंस अवार्ड देकर सम्मानित किया गया.
*साउथ एशियन हीरो अवॉर्ड 2026 से सम्मानित पत्रकार*
इस श्रेणी मे उन पत्रकारों को सम्मान से नवाज़ा गया जिन्होंने लोकतंत्र, मानवाधिकार और प्रेस और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में योगदान दिया ।सार्क जर्नलिस्ट्स फोरम भारत से हिन्दुस्थान समाचार के पत्रकार सुशील कुमार,शशि भूषण कुमार, नेपाल के रुद्र सुबेदी, नृपेंद्र लाल श्रेष्ठ, अजमत अली सिद्दीकी, श्रीलंका चैप्टर के अध्यक्ष राहुल समंथा और अन्य सहित दर्जनों लोगों को साउथ एशियन हीरो 2026 से सम्मानित किया गया है। सार्क फाउंडेशन के प्रेसिडेंट डॉ. अमिला मोरेमाडा ने कहा कि उनका संगठन आने वाले दिनों में भी दक्षिण एशिया में लोकतंत्र, मानवाधिकार और प्रेस और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जायेगा और इस कड़ी मे यह आयोजन बाली मे होगा.
*भारतीय अकादमिक जगत के लोगों को भी मिला सम्मान* *
दिल्ली विश्वविद्यालय जगत से जुड़े लोगों को भी इस मंच से सम्मानित किया गया.पुरस्कार मे अकादमिक जगत के लिए भी एक श्रेणी रखा गया था जिसमे डॉ. अमरेंद्र पाण्डेय, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज,डॉ सुनील कुमार वर्मा हिंदी विभाग दिल्ली विश्वविद्यालय, डॉ लवकुश गुप्ता,कालिंदी कॉलेज हेमंत कुमार सिंह, मोतीलाल नेहरु कॉलेज,समेत अकादमिक जगत से जुडी और इस कार्यक्रम का संचालन कर रही डॉ परमिंदर कौर खालसा कॉलेज को भी सम्मानित किया गया.
सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंडिया चैप्टर, श्रीलंका चैप्टर के अध्यक्ष सुधांशु अनिरुद्ध और राहुल सामंथ ने सार्क कॉलेब्रशन फाउंडेशन को इस संयुक्त आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि भविष्य मे भी इस तरह का आयोजन करते रहेंगे.
















