सार्क जर्नलिस्ट फोरम और भारती विद्यापीठ इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन मैनेजमेंट करेगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
शांति और सद्भाव हमारा लक्ष्य: सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंडिया चैप्टर
नई दिल्ली: दुनिया भर में युद्ध और विनाश के बीच सिर्फ पत्रकार और पत्रकारिता के जरिए ही बदलाव हो सकता है। सार्क जर्नलिस्ट फोरम ने पिछले छ: सालो से केवल शांति स्थापना पर अपने कार्यक्रम किए हैं। सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंडिया चैप्टर का एकमात्र उद्देश्य दक्षिणी एशियाई देशों में शांति और विश्व में विकास के स्थिरता को बढ़ावा देने वाले सरकार और संगठनों के साथ खड़े रहने का है। सार्क जर्नलिस्ट फोरम ने जब जब युद्ध की स्थिति बनी तब सरकारों से अपील की कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नही है और तुरंत ही इसको रोका जाना चाहिए।
सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंडिया के अध्यक्ष सुधांशु अनिरुद्ध ने कहा युद्ध किसी समस्या का समाधान नही कर सकते हैं और युद्ध किसी भी समय के विकल्प नहीं हो सकता है। युद्ध केवल विनाश लाता है । हमे युद्ध से बचना चाहिए और हम पत्रकारों को युद्ध को ग्लैमर के रूप में नहीं बल्कि विभीषिका के रूप में देखना चाहिए। पत्रकार सीमाओं से परे होता है और उसकी रिपोर्टिंग किसी भी व्यक्ति को संवेदनशील और नकारात्मक बना सकती है। पत्रकार अपनी सकारात्मक पत्रकारिता से शांति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं । हमारा संगठन इस दिशा में कार्यरत्त है और यह पत्रकारों के कल्याण लिए कार्य करने के साथ साथ विश्व कल्याण में भी भूमिका निभाने को तत्पर है।भारती विद्यापीठ इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन मैनेजमेंट में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का उद्देश्य भी शांति है।

