सभी को साक्षात्कार मे बुलाया जाय: दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक,अतिथि शिक्षक,शोधार्थी समन्वय समिति

सभी को साक्षात्कार मे बुलाया जाय: दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक,अतिथि शिक्षक,शोधार्थी समन्वय समिति 

                           



  नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षक एवं शोधार्थियों द्वारा संयुक्त रूप से अनिश्चितकालीन धरना पांचवा दिन भी जारी रहा। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन निर्ममता  का परिचय देते हुए इन्हें दरी भी बिछाने नहीं दे रहा है और ना ही बैनर लगाने की इजाजत ।ये वही शिक्षक, शोधार्थी हैं जो लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन से सभी योग्य अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में बुलाने की मांग कर रहें है। 

                     


चूंकि इन सभी को स्थायी नियुक्ति के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया से जबरन वंचित कर दिया है। ये सभी अतिथि शिक्षक एवं शोधार्थी पिछ्ले कईं वर्षों से साक्षात्कार में शामिल हो रहे थे लेकिन विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा साक्षात्कार की चलती भर्ती प्रक्रिया के बीच एक मनगढंत और निहायती बेबुनियादी मेरिट का आधार बनाकर सहायक प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया से वंचित किया जा रहा है। विश्विद्यालय ने भर्ती प्रकिया के नियम अपने अनुसार परिवर्तन कर दिए जोकि यूजीसी शिक्षक पात्रता नियम 2018 और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की सरासर अवहेलना करता है। इस बाबत अतिथि शिक्षको और शोधार्थी कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन से अपनी मांग आंदोलन और पत्राचार के माध्यम से कर चुके हैं।

         


   आज कई महाविद्यालय के अतिथि शिक्षक,डुटा सदस्य मनीष कुमार,डुटा एक्टिविस्ट डा. जगबीर सिंह,डा. विजय मणि त्रिपाठी धरने के समर्थन में आये थे चूँकि बैठने की व्यवस्था ना होने के कारण इन शिक्षकों में भारी आक्रोश हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post