दयाल सिंह महाविद्यालय में *हिंदी माह समारोह* का भव्य समापन

दयाल सिंह महाविद्यालय में *हिंदी माह समारोह* का भव्य समापन

नई दिल्ली,30 सितंबर2026: दयाल सिंह महाविद्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन समिति के तत्वावधान में आयोजित एक माह तक चलने वाले ‘हिंदी माह समारोह’ का दिनांक 30 सितंबर 2026 को गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ।  समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय *श्री किरेन रिजिजू* (केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री भारत सरकार) की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने समारोह की सराहना करने के साथ भारतीय समाज में अंग्रेज़ी को आधुनिकता एवं प्रतिष्ठा से जोड़ने की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके विपरीत चीन और जापान जैसे देशों में लोग अपनी मातृभाषा के प्रति गौरव की भावना रखते हैं तथा उसके संरक्षण, संवर्धन और विकास के लिए निरंतर प्रयास करते हैं।

                    


इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में दयाल सिंह महाविद्यालय की *विभिन्न  समितियों* ने सक्रिय सहभागिता की। विभिन्न समितियों के सदस्यों ने प्रतियोगिताओं के आयोजन, संचालन, प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 _कॉग्निशियों द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता_

 _इनक्विजोन द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता_

 _स्पिल्ड इंक द्वारा रचनात्मक लेखन एवं काव्य पठ प्रतियोगिता__

 _विवेकानंद एवं गांधी स्टडी सर्किल_ द्वारा भी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी।

इन सभी के साथ ही _विद्यार्थियों के लिए अंतर महा विद्यालय निबन्ध प्रतियोगिता_ 

 _शिक्षकों के लिए रचनात्मक संगोष्ठी_ का आयोजन _गैर शिक्षण कर्मचारियों के लिए निबन्ध लेखन_ एवं कार्यशाला आयोजित की गई ।विद्यार्थियों, शिक्षकों, आयोजन समिति तथा सभी सहभागी समितियों के सामूहिक प्रयासों से हिंदी माह समारोह पूरे उत्साह एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस समारोह के समापन संबोधन में महाविद्यालय के *प्राचार्य प्रोफेसर वी. के. पालीवाल* ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा का सम्मान करने, उसके समृद्ध साहित्य का अध्ययन करने तथा दैनिक व्यवहार में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि हिंदी के व्यापक उपयोग के माध्यम से विद्यार्थी अपनी भाषा, संस्कृति और विरासत को और अधिक समृद्ध बनाने में योगदान दे सकते हैं।इसी के साथ राजभाषा कार्यान्वयन समिति के *संयोजक डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार* ने कहा कि आज के आधुनिक युग में विदेशी भाषाओं को सीखना जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही आवश्यक अपनी मातृभाषा एवं राजभाषा में निपुण होना भी है। उन्होंने कहा कि अपनी भाषा में दक्षता और उसके प्रति गर्व की भावना रखना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव की बात है।

संपूर्ण हिंदी माह समारोह के सफल आयोजन में महाविद्यालय के शिक्षकों का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। आयोजन के दौरान _उप- प्राचार्या प्रोफेसर नवनीत_ मानव _, डॉ अनिल कुमार एवं ECA समन्वयक  मधुरेन्द्र सिंह_ सहित अन्य शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post