सबोली ब्लॉ

 सबोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर


नई दिल्ली। करावल नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत सबोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मंगेश त्यागी जी ने निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया इसी दौरान श्री मंगेश त्यागी जी कि पूरी टीम का भी पूरा सहयोग मिला। शिविर के मुख्य आयोजक श्री नरेश पाल जी पूर्व निगम प्रत्याशी ने शिविर को सफल बनाने के लिए कड़ी महेनत से प्रचार-प्रसार किया जिसमे श्री सूरज भान त्यागी जी का भी सहयोग मिला।

                   


लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 26 अगस्त 2026 को पूर्वी गोकलपुर क्षेत्र में निःशुल्क आँख टेस्ट, ब्लड टेस्ट, बीपी, शुगर आदि स्वास्थ्य सम्बन्धी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 150 से 200 स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया, लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। क्षेत्र के सम्मानित लोगों मे श्री अश्वनी भारद्वाज जी प्रभारी, विधान सभा, गोकलपुर एवं नवीन चंद्रा जी, डॉ. एस. पी. सिंह जी , पूर्व प्रत्याशी, विधायक गोकलपुर, श्री राकेश सिंह जी, ब्लॉक अध्यक्ष सबोली, श्री नरेश पाल जी , जिला उपाध्यक्ष करावल नगर एवं पूर्व निगम प्रत्याशी गोकलपुर, श्री रमेश गोस्वामी जी एवं गौतम शर्मा जी मण्डलम अध्यक्ष, श्री हरीश प्रधान जी , वरिष्ठ कांग्रेसी, सुमनत मलिक जी, सूरज भान त्यागी जी, चौ.भूप सिंह जी, चौ. रामधन जी, श्री देवदत्त जी, श्री शेरा जी,  श्री रोशन लाल जी, डॉ अकरम जी, डॉ रमेश चंद्रा जी, श्री गंगाराम जी, श्री छोटेली जी, श्री मजीद जी, श्री सतबीर जी एडवोकेट, श्री संजीव जाटव जी, श्री संतोष कुमार जी मीतनगर,  पूजा कोहली जी, श्री विनोद कोहली जी, मंजू देशवाल जी, श्री रामपाल दरोगा जी, श्री सुंदर जी, श्री वेदपाल जी, श्री नितिन त्यागी जी, श्री अशोक कुमार जी, श्री मिश्री लाल जी, श्री धर्मपाल जी, श्री गन्धर्व जी, श्री अमित जी, श्री मूलचंद जी, श्री अमर सिंह जी, रेखा जी, रमन जी, श्री पंकज जी, श्री बाबू राम जी, श्री रामपाल मिस्त्री जी, श्री वेदप्रकाश जी, श्री बाबू राम जी, श्री दीपांशु जी, डॉ. ओमपाल जी, डॉ. नीरज जी, श्री बाल किशन जी, श्री अरुण जी, प्रदीप कुमार जी सेवादल कांग्रेस, श्री रमेश चंद जी, श्री गुलाब सिंह जी, श्री सलेख चंद जी, श्री जगदीश जी, श्री बलराम जी, चौ. रविन्द्र एडवोकेट जी, श्री नेत्रपाल जी, श्री सतापल जी, श्री ओमसिंह जी, श्री संतोष देवी, श्री नरेश कुमार जी, श्री लाल सिंह जी, श्री वेदपाल जी, श्री बाबूलाल जी, श्री हरवीर जी, श्री भारत भूषण मास्टर जी, श्री संतोष भोगी जी, श्री सतेंद्र जी, श्री हरमोहन शर्मा जी, रोशनी जी, माया जी, विमलेश जी, कृष्णा जी, राजकली जी, भंवरकली जी, केला जी, नितिन जयंत जी, रीना जी, रेशना जी, चांदनी जी, चंद्र कौर जी, श्री अनिल जी, श्री सोहन वीर जी, श्री हरपाल जी, श्री जयपाल जी, श्री रामनाथ जी, श्री परशुराम जी, श्री शरण सिंह सिंह जी, श्री जयदेव जी, श्री शेर सिंह जी, श्री सुखपाल जी आदि गणमान्य व्यक्तिओं ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। लोगों ने इस जाँच शिविर कि जमकर सराहना कि एवं आयोजकों को बधाई दी।

                      


शिविर का आयोजन प्रातः 9 बजे से रामधन जी की बैठक, ई-18/561, पूर्वी गोकलपुर, प्रभु आत्मप्रकाश पब्लिक स्कूल के निकट किया गया। शिविर में आने वाले लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समझने के साथ-साथ उन्हें आवश्यक सावधानियों और नियमित जांच के महत्व के बारे में भी बताया गया। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

                      


आयोजकों के अनुसार, इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य आम लोगों को उनके आसपास प्राथमिक स्वास्थ्य जांच और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना है, ताकि वे समय रहते अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकें। कई बार लोग आर्थिक कठिनाइयों, व्यस्तता या जानकारी के अभाव में नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर आयोजित निःशुल्क शिविर लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान होने से आगे की चिकित्सा के लिए उचित कदम उठाने में भी सहायता मिलती है।

                    


शिविर के दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतने, संतुलित आहार लेने, स्वच्छता का ध्यान रखने और नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई। आयोजकों ने कहा कि शुरुआती स्तर पर बीमारी की पहचान होने से उसका उपचार अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए ऐसे शिविर काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि उन्हें अपने आसपास ही स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिल जाती हैं।

                  


स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में समय-समय पर इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने चाहिए। लोगों का कहना था कि निःशुल्क जांच और चिकित्सकीय सलाह मिलने से उन्हें अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को समझने तथा आगे की चिकित्सा के संबंध में निर्णय लेने में मदद मिलती है। शिविर के माध्यम से लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास किया गया।इस अवसर पर सबोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शिविर के आयोजन में सहयोग किया। कार्यकर्ताओं ने शिविर में आने वाले लोगों की सहायता की और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में योगदान दिया। नरेश पाल, पूर्व निगम प्रत्याशी, ने भी कार्यक्रम के आयोजन में सहभागिता की और क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

           



करावलनगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री मंगेश त्यागी जी ने लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जो आमजन के हितो और हक के लिए काम करती आ रही है, स्वास्थ्य, रोजगार एवं आम लोगो कि सेवा प्रथम दायित्व है, देश को एकजुट रखने और आगे बढ़ाने की दिशा मे पार्टी सदैव आगे रही है, शिक्षा और स्वास्थ से जुडी जानकारी के साथ कहा गया कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कमेटी ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसेवा से जुड़े अभियानों के माध्यम से लोगों की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर समझने और उनके समाधान की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।

            


आयोजकों ने स्थानीय निवासियों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति का अपने स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार होना आवश्यक है। ऐसे सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं

Post a Comment

Previous Post Next Post