रामदरश मिश्र के जन्मस्थान गोरखपुर में होगा दो-दिवसीय समारोह का आयोजन
' रामदरश मिश्र शताब्दी सृजन सम्मान’ से पुरस्कृत होंगे उत्कर्ष अग्निहोत्री और श्री कृष्ण बिहारी पाठक
शताब्दी पुरुष पद्मश्री प्रो. रामदरश मिश्र के 103वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आगामी 14 और 15 अगस्त 2026 को गोरखपुर में दो-दिवसीय समारोह का आयोजन रामदरश मिश्र न्यास द्वारा किया जा रहा है। 14 अगस्त को अखिल भाग्य स्नातकोत्तर विद्यालय, रानापुर, गोरखपुर एवं भारतीय हिंदी अध्यापक परिषद के संयुक्त तत्वधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है जिसका विषय है "रामदरश मिश्र के साहित्य में जल, जवार और जीवन के प्रश्न"। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष और जाने-माने लेखक प्रोफेसर विश्वनाथ प्रसाद तिवारी जी करेंगे। मिश्र जी के जन्मदिवस 15 अगस्त को सुबह 9.00 बजे मिश्र जी के पैतृक घर डुमरी मिश्र गाँव और उनके प्रथम विद्यालय बिशुनपुरा प्राथमिक विद्यालय गमन का कार्यक्रम रहेगा।
दिल्ली से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ ओम निश्चल, ख्याति लब्ध कवयित्री अलका सिन्हा, चर्चित कवि प्रो जसवीर त्यागी, ग़ज़लकार डॉ वेद मित्र शुक्ल, हरिशंकर राढ़ी, मनोज कुमार सिन्हा के साथ अखिल भाग्य स्नातकोत्तर कॉलेज रानापार के प्रबंधक डॉ सुधीर कुमार राय एवं प्राचार्य प्रो रागिनी राय उपस्थित रहेंगे। न्यास की ओर से श्री अश्विनी कुमार तिवारी, डॉ के पी सिंह, डॉ सन्नी कुमार गोंड, श्री केशव मोहन पाण्डेय, श्री रविशंकर सिंह उपस्थित रहेंगे।

इसी अवसर पर पद्मश्री रामदरश मिश्र न्यास की ओर से प्रतिवर्ष दिया जाने वाला 'रामदरश मिश्र शताब्दी सृजन सम्मान' भी प्रदान किया जायेगा । काव्य -विधा के अंतर्गत श्री उत्कर्ष अग्निहोत्री को उनके ग़ज़ल संग्रह "मैं बंदिशों को तोड़ के आगे निकल गया" को और आलोचना- विधा के अंतर्गत श्री कृष्ण बिहारी पाठक को उनकी आलोचनात्मक कृति "रामचंद्र शुक्ल : दृष्टि -सृष्टि " के लिए सम्मान प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप प्रत्येक लेखक को ₹ 21000 की राशि, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।
"रामदरश मिश्र के साहित्य में जल, जवार और जीवन के प्रश्न" संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में जाने माने लेखक प्रोफेसर रामदेव शुक्ल प्रोफेसर चितरंजन मिश्र, डॉ. वेद प्रकाश पांडेय, प्रो रामदरश राय, प्रो० अनिल राय, डॉ संजीव कुमार दुबे (विभागाध्यक्ष,गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय), प्रो० विमलेश मिश्र (विभागाध्यक्ष, डी.डी.यू.विश्वविद्यालय गोरखपुर),), प्रो० दीपक प्रकाश त्यागी, प्रो० प्रत्यूष दुबे, प्रो गौरव तिवारी, शशिबिंदु नारायण मिश्र, डॉ० अखिल मिश्र उपस्थित रहेंगे।