इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, मीडिया केंद्र एवं माधवराव सप्रे स्मृति समाचारपत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी महोत्सव’ का शुभारंभ नई दिल्ली स्थित समवेत सभागार में हुआ।

 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, मीडिया केंद्र  एवं माधवराव सप्रे स्मृति समाचारपत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी महोत्सव’ का शुभारंभ नई दिल्ली स्थित समवेत सभागार में हुआ 

                

                  

हिंदी पत्रकारिता के 200 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रथम हिंदी समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ तथा उसके संपादक पंडित युगल किशोर शुक्ल के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी किया। साथ ही ‘हिंदी पत्रकारिता के 200 साल की महागाथा’ ग्रंथ का लोकार्पण भी किया गया।

               



कार्यक्रम में आईजीएनसीए के अध्यक्ष पद्म भूषण श्री रामबहादुर राय, आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी, वरिष्ठ पत्रकार श्री अच्युतानंद मिश्र, माधवराव सप्रे संग्रहालय के संस्थापक पद्मश्री श्री विजयदत्त श्रीधर, केंद्र के मीडिया नियंत्रक श्री अनुराग पुनेठा तथा अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

                  


केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे “वैचारिक स्वतंत्रता का उत्सव” बताते हुए कहा कि हिंदी पत्रकारिता केवल समाचारों का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना का एक सशक्त आंदोलन है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भेजे गए संदेश को पढ़ा गया। उन्होंने अपने संदेश में हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्षीय यात्रा को भारत की चेतना, विचार और जनजागरण का उत्सव बताया।

                



हिंदी पत्रकारिता की इस ऐतिहासिक यात्रा, उसके मूल्यों, दायित्वों और राष्ट्र निर्माण में उसकी अमूल्य भूमिका को समर्पित यह महोत्सव अतीत की विरासत, वर्तमान की प्रतिबद्धता और भविष्य की दिशा पर सार्थक विमर्श का मंच बना।


#HindiPatrakarita200 #IGNCA #HindiJournalism #UdantMartand #MediaHeritage #Journalism200YearsJyotiraditya M Scindia Ministry of Culture, Government of India Narendra Modi Doordarshan National (DD1) Sansad TV India Post

Post a Comment

Previous Post Next Post