सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए जरुरी : प्रो. संदीप गर्ग


सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए जरुरी : प्रो. संदीप गर्ग  

 मोतीलाल नेहरु कॉलेज सांध्य का वार्षिक सांस्कृतिक समारोह रेनेसां सपन्न 


                       चित्र ; मोतीलाल नेहरू कॉलेज 

दिल्ली विश्वविद्यालय मोतीलाल नेहरू कॉलेज (सांध्य), का दो दिवसीय सांस्कृतिक समारोह रेनेसां संपन्न।कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को विभिन्न प्रतियोगिता के साथ हुई थी। सांस्कृतिक महोत्सव का दूसरा दिन छात्रों, शिक्षकों और के लिए उत्साहवर्धक रहा। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्रों ने अपनी विविधता और रचनात्मकता का परिचय दिया ।

                   


 मोतीलाल की संगीत संस्था “फ्यूजन” ने भी अपनी प्रस्तुति दी।प्रस्तुति के दौरान बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक श्री शिखर कुमार की उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कॉलेज छात्रों की विभिन्न साहित्यिक और कलात्मक संस्थाओं ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान एसीपी आदेश त्यागी , प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कवि जावेद सिद्दीकी, भारत सरकार के वित्त विभाग के संयुक्त सचिव श्री लुकास आई. कामसुआन मौजूद रहें। 


            



प्रिंसिपल प्रो. संदीप गर्ग ने कहा, सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए जरुरी । हम अपने कार्यक्रम की सफलता से रोमांचित हैं। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में कॉलेज के छात्र और शिक्षक मौजूद रहे।

              


सांस्कृतिक समिति के संयोजक डॉ. प्रेम कुमार ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि कार्यक्रम ने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया। 

              



भविष्य में भी हम छात्रों के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे जो छात्रों के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान दे सके.

रिपोर्ट : सुधांशु अनिरुद्ध 

Post a Comment

Previous Post Next Post