डूसू चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

 डूसू चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न 

रौनक खत्री बने प्रधान तो उप प्रधान पद पर विजयी रहे भानुप्रताप, मित्रविन्दा सचिव और लोकेश चौधरी बने संयुक्त सचिव  

नई दिल्ली, 25 नवंबर। 

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव 2024-25 की मतगणना सोमवार, 25 नवंबर को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। अंतिम परिणामों के अनुसार प्रधान पद के लिए 50689 मतों में से 20207 मत लेकर रौनक खत्री विजेता रहे जबकि 18868 मत लेकर ऋषभ चौधरी दूसरे स्थान पर रहे। उपप्रधान पद के लिए कुल प्राप्त 50918 मतों में से 24166 मत प्राप्त करके भानुप्रताप सिंह विजेता रहे जबकि 15404 मत प्राप्त करके यश नांदल दूसरे स्थान पर रहे। सचिव पद पर कुल प्राप्त 50874 मतों में से 16703 मत प्राप्त करके मित्रविन्दा कर्णवाल विजेता रही जबकि 15236 मत प्राप्त करके नम्रता जेफ दूसरे स्थान पर रही। संयुक्त सचिव पद पर डले कुल 50977 मतों में से 21975 मत प्राप्त करके लोकेश चौधरी विजेता रहे जबकि 15249 मत प्राप्त करके अमन कपासिया दूसरे स्थान पर रहे। 

डूसू चुनाव 2024-25 के लिए नियुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. सत्यपाल सिंह ने बताया कि इस बार प्रधान पद के लिए 8, उपप्रधान पद के लिए 5, सचिव पद के लिए 4 और संयुक्त सचिव पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में थे। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रधान के लिए प्राप्त कुल 50689 मतों में से अनिकेत मांडके को कुल 2028, बदी उ ज़मान को 844, पिंकी को 854, ऋषभ चौधरी को 18868, रौनक खत्री को 20207, सावी गुप्ता को 2695, शीतल को 407 और शिवम मौर्य को 880 मत प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए 3906 विद्यार्थियों ने नोटा को चुना। 

उपप्रधान पद के लिए प्राप्त कुल 50918 मतों का विस्तृत विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि आयुष मंडल को कुल 3650, बनश्री दास को 2339, भानु प्रताप सिंह को 24166, रोविन सिंह को 948, यश नांदल को 15404 और नोटा को 4411 मत प्राप्त हुए। 

प्रो. सत्यपाल सिंह ने बताया कि सचिव पद पर कुल 50874 मत प्राप्त हुए थे जिनमें से आदित्यन एमए को 3358, मित्रविन्दा कर्णवाल को 16703, नम्रता जेफ को 15236 और स्नेहा अग्रवाल को कुल 8806 मत प्राप्त हुए। 6771 विद्यार्थियों से सचिव पद पर नोटा को मतदान किया। 

उन्होंने बताया कि संयुक्त सचिव पद के लिए कुल 50977 मत प्राप्त हुए थे जिनमें से अमन कपासिया को कुल 15249, अनामिका के को 5676, अंजना सुकुमारन को 2417, लोकेश चौधरी को 21975 और नोटा को 5660 मत प्राप्त हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post