सार्क राईटर्स फोरम ने दी "भारत क्यों निशाने पर " के लिए लेखक विकास को बधाई
नई दिल्ली ; नई दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में सार्क राइटर्स फोरम ने भारत क्यों निशाने पर के पुस्तक के लेखक विकास को बधाई। लेखकों के लिए बने मंच से पूरे एशियाई देशों के किताब पर विमर्श होता है। प्रत्येक भाषा और देश के पुस्तक लेखक को पत्र लिख कर शुभकामना प्रेषित की जाती है।
यह पुस्तक वर्तमान की किसी तात्कालिक राजनीतिक घटना से प्रेरित नहीं है, बल्कि यह चौदह अध्यायों का एक ऐसा प्रामाणिक और विश्लेषणात्मक दस्तावेज़ है जो अकाट्य साक्ष्यों और ढेरों संदर्भों के साथ देश के खिलाफ चल रहे अदृश्य वैचारिक युद्ध को बेनकाब करता है।सुप्रसिद्ध विद्वान प्रो. डॉ. आनंद पाटिल जी द्वारा लिखित इसकी भूमिका इस वैचारिक यात्रा को और अधिक गहराई प्रदान करती है।
आज जब हमारा देश वैश्विक पटल पर एक महाशक्ति बनकर उभर रहा है, तब क्यों और कैसे शिक्षा, न्यायपालिका, इतिहास और हमारी सामाजिक व्यवस्था पर 'हाइब्रिड वॉरफेयर' के जरिए प्रहार किया जा रहा है—यह पुस्तक उसी की परत-दर-परत पड़ताल है। हमारी युवा पीढ़ी और हर राष्ट्रप्रेमी नागरिक के वैचारिक चश्मे को साफ करने के लिए यह एक बेहद जरूरी विमर्श है।
