जंगलराज छवि बदल पाएंगे दिल्ली पटना वाले गुरुजी.. आरजेडी की पहल?

 राष्ट्रीय जनता दल का इमेज सुधार योजना : 8 प्रोफेसरों को RJD ने बनाया प्रवक्ता ..

                     


क्या डीयू पटना वाले गुरुजी सुधार देंगे राजद की छवि ..?

या सिर्फ चुनाव में साफ सुथरी इमेज बनाने को लेकर हुई नियुक्ति..!

बिहार में इस साल के नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं। राष्ट्रीय जनता दल भी काफी ऐक्टिव दिख रही है। लालू यादव की पार्टी ने 8 प्रोफेसरों को बड़ी जिम्मेदारी दी है। इन प्रोफेसरों को राष्ट्रीय प्रवक्ता का बनाया गया है। अब सवाल यह है कि पटना दिल्ली वाले गुरुजी क्या राजद की नैया को पार करा पाएंगे या प्रवक्ता बन कर ही रह जाएंगे । राष्ट्रीय जनता दल की जंगल राज वाली इमेज को बदल पाएंगे। क्या जनता को भरोसा दिला पाएंगे कि बिहार के लिए राजद बेहतर है । 

चुनावी अखाड़े में राजद के चुनाव अभियान के साथ होंगे दिल्ली पटना वाले गुरुजी 

           



       राजद ने  अपने चुनावी अभियान को लेकर 8 प्रोफेसरों को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। इनमें डॉ श्याम कुमार, डॉ राज कुमार रंजन, डॉ दिनेश पाल, डॉ अनुज कुमार तरुण, डॉ राकेश रंजन, डॉ उत्पल बल्लभ, डॉ रवि शंकर और डॉ बादशाह आलम शामिल हैं।

जंगलराज छवि बदल पाएंगे दिल्ली पटना वाले गुरुजी.. आरजेडी की पहल?

राष्ट्रीय जनता दल के इन 8 नए प्रवक्ताओं में से 5 पीएचडी धारक हैं। ये सबसे ऊंची डिग्री मानी जाती है। इन प्रवक्ताओं में से 4 दिल्ली के कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में पढ़ाते हैं। वहीं, 4 बिहार के कॉलेजों में सेवा दे रहे हैं। एक खास बात ये भी है कि इन प्रवक्ताओं में एक मुस्लिम समुदाय से आते हैं। इससे पता चलता है कि राजद सभी समुदायों को साथ लेकर चलना चाहती है। माना जा रहा है कि छवि बदलने के लिए राजद ने प्रोफेसरों को प्रवक्ता बनाकर नया प्रयोग किया है। इससे पार्टी की बात लोगों तक सरल तरीके से पहुंचेगी। प्रोफेसर अपनी बातों को अच्छी तरह से समझा सकते हैं। इससे चुनाव में राजद को फायदा हो सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post