मोतीलाल नेहरु कॉलेज में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास

 मोतीलाल नेहरु कॉलेज में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास 

                 

                        शिलान्यास और भूमि पूजन 

   *सलाना पचास लाख की होगी बचत : प्रो योगेश्वर शर्मा प्राचार्य ,मोतीलाल नेहरू कॉलेज *


               


         शिक्षक छात्र गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा 

नई दिल्ली :  दिल्ली विश्वविद्यालय मोतीलाल नेहरु कॉलेज में लगभग एक हजार लोगो की सुविधा वाला ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न हुआ. कॉलेज के प्राचार्य योगेश्वर शर्मा ने कहा कि ऑडिटोरियम के निर्माण से कॉलेज का लगभग पचास लाख रूपए का वार्षिक बचत होगा.  


कॉलेज अभी हर गतिविधि के लिए टेंट की व्यवस्था पर निर्भर रहता था इससे मुक्त हो कर बनेगा आत्मनिर्भर. वहीं मोतीलाल नेहरु कॉलेज सांध्य के प्राचार्य संदीप गर्ग ने कहा कि बचत एक मसला है पर ऑडिटोरियम के निर्माण से जुड़ा हैं ही पर इसके कारण हमें कभी बड़े कार्यक्रम की सोच भी नहीं सकते लेकिन जब हमारे पास हज़ार बारह सौ की कैपेसिटी वाला ऑडिटोरियम होगा तो आप राष्ट्रीय अंर्राष्ट्रीय कार्यक्रम के बारे मे आसानी से कर पाएंगे.


       संदीप गर्ग,प्राचार्य मोतीलाल नेहरू कॉलेज ( सांध्य)

भूमि पूजन और शिलान्यास के  दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे दक्षिणी परिसर के निदेशक श्री प्रकाश सिंह ने कहा कि ऑडिटोरियम का निर्माण छात्र शिक्षक गतिविधियों को गति देगा. कॉलेज के शिक्षक और छात्रों को बधाई .कॉलेज के शिक्षक छात्रों ने निर्माण कार्य के शुरु होने पर ख़ुशी जाहिर की और जल्द निर्माण  की कामना की.



 कार्यक्रम के दौरान मोतीलाल नेहरू कॉलेज और मोतीलाल नेहरू कॉलेज (सांध्य) के सभी शिक्षक/गैर शैक्षणिक कर्मचारी भी रहे मौजूद।


Post a Comment

Previous Post Next Post